जब सलमान के लिए ऐश्वर्या राय ने किया था यह काम, जानकर रह जाओगे हैरान!


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज भी कुंवारे है। लेकिन उनकी लव लाइफ के किस्सों के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आज हम आपको सलमान और ऐश्वर्या रे के लव किस्से के बारे में बताने जा रहे है। आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था कि ऐश सल्लू मियां के प्यार में पागल थी और उनकी खातिर वो अपना घर भी छोड़ चुकी हैं।आज की तारिख में ऐश्वर्या राय शायद सलमान खान का नाम तक सुनना पसंद नहीं करती होंगी और न ही उनका चेहरा ही देखना चाहती होंगी।


कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान का रिश्ता साल 1997 में शुरू हुआ था। उस समय तक सलमान बॉलीवुड के सुपरस्टरार बन चुके थे, जब कि ऐश्वर्या बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थीं। सलमान उस वक्त पाकिस्तान की सोमी अली के साथ प्यार में थे। खबरों के मुताबिक विश्व सुंदरी का खिताब जीत चुकीं ऐश्वर्या राय सलमान को इतनी अच्छी लगीं कि उन्होंने ऐश के लिए सोमी से ब्रेकअप कर लिया।


सलमान खान ने ऐश्वर्या को फिल्में दिलाने में भी काफी मदद की। संजय लीला भंसाली ने सलमान के कहने पर ही फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में ऐश्वर्या को कॉस्ट किया था। ‘हम दिल दे चुके सनम’ की शूटिंग के दौरान ही ऐश्वर्या राय और सलमान खान का प्यार परवान चढ़ा और ऐश्वर्या सलमान से मिलने उनके घर भी जाने लगीं।

कहते हैं कि ऐशवर्या के माता-पिता को उनकी सलमान से दोस्ती पसंद नहीं थी। किताब ‘Hall Of Fame’ के मुताबिक, ऐश्वर्या को जब परिवार वालों ने सलमान से रिश्ता खत्म करने के लिए कहा, तो वो अपने माता-पिता का घर छोड़कर मुंबई में लोखंडवाला में ब्रूक हिल टॉवर के एक अपार्टमेंट में रहने चली गईं। यानी सलमान के प्यार के आगे उन्होंने परिवार को भी एक तरह से छोड़ दिया।

उस वक्त मीडिया में चर्चा थी कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान एक-दूसरे से जल्द ही शादी कर लेंगे। सलमान ऐसा चाहते भी थे, लेकिन ऐश्वर्या अभी बॉलीवुड में अपना करियर और मजबूत करना चाहती थीं। मगर बॉलीवुड की इस मशहूर प्रेम कहानी का अंत जल्द ही हो गया।कुछ दिनो बाद ही दोनों में विवाद शुरु हो गए, कहा जाता है कि सलमान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट की जिसके बाद ऐश ने उनसे हमेशा-हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ा दिया।

Post a Comment

और नया पुराने