हॉलीवुड की मशहूर फिल्म नेशनल ट्रेजर तो आपने देखि ही होगी। इस फिल्म की सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है। 'नेशनल ट्रेजर' फ्रेंचाइज एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हो गई है।लेकिन ये इस बार सीरीज के रूप में है। अभिनेता निकोलस केज इसका हिस्सा नहीं होंगे और सीरीज में युवा कलाकारों को पेश करने की योजना बनाई जा रही है।
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 2004 और 2007 में रिलीज दो फिल्मों की सफलता के बाद निर्माता जेरी ब्रुकहाइमर ने कोलाइडर को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि फ्रेंचाइज पर आधारित दो नए प्रोजेक्ट निर्माण प्रक्रिया में हैं।
इस बारें में उन्होंने कहा कि टीवी सीरीज के अलावा पाइपलाइन में तीसरी फीचर फिल्म भी है। ब्रुकहाइमर ने कहा, 'हम निश्चित रूप से एक ('नेशनल ट्रेजर') पर काम कर रहे हैं और इस पर हम बड़े पर्दे के लिए काम कर रहे हैं। ' उन्होंने कहा कि वह दोनों के एक साथ आने की उम्मीद कर रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें