तुलसी के पेड़ की इस तरह करे पूजापाठ, घर परिवार से होंगे सभी संकट दूर


हिन्दू धर्म में तुलसी के पेड़ को देवी का दर्जा दिया जाता है। और कहा जाता है की इसकी पूजा करने पर सभी दुःख दर्द दूर हो जाते है। और वास्तु के अनुसार सुबह सूर्योदय के समय उठकर नहाने के बाद सूर्य और तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। सूर्यास्त के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए, साथ ही एक मंत्र का जाप करना चाहिए। इन उपायों से घर में सुख-समृद्धि आती है।

# विष्णु पुराण के अनुसार यदि मुख्यद्वार के सामने लगे तुलसी के पौधे को रोजाना सुबह जल चढ़ाने और शाम को उसके सामने घी का दिया लगाने से घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है।

दीपक लगाते समय बोले ये मंत्र -
महाप्रसाद जननी,सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं,तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

अर्थ- हे तुलसी, आप सभी प्रकार के सौभाग्यों को बढ़ाने वाली हैं। हमेशा आधि-व्याधि यानी बीमारियों को मिटाती हैं। आपको हम नमस्कार करते हैं।

तुलसी देवी को माना गया है लक्ष्मी मां का अवतार
पुराणों में तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी कहा गया है। मान्यता है कि श्रीहरि ने छल से तुलसी का वरण किया था। इसलिए श्रीहरि को पत्थर हो जाने का शाप मिला और श्रीहरि ने शालिग्राम रूप लिया। शालिग्राम रूप में भगवान विष्णु की पूजा बिना तुलसी के स्वीकार नहीं की जाती। 

Post a Comment

और नया पुराने