बॉलीवुड के डेसिंग हीरो ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है जिसके बाद में पुरे बॉलीवुड में शौक की लहर दौड़ गयी है। और कई स्टार ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में शोक प्रकट किया है। बॉलीवुड में बेबो के नाम से मशहूर होने वाली करीना कपूर खान ने भी फिल्म हम तुम का एक वीडियो शेयर किया है।
आप देख सकते हैं इस वीडियो में सैफ अली खान और ऋषि कपूर को साथ देखा जा सकता है। वहीं ऋषि कपूर इस वीडियो में अपना फेमस हिट सॉन्ग 'मैं शायर तो नहीं' गाते हुए नजर आए थे और सैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते दिखे थे।
आप सभी देख सकते हैं फिल्म में सैफ और ऋषि के अलावा रानी मुखर्जी ने भी अहम भूमिका निभाई थी और करीना ने इस वीडियो के कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है। वैसे इससे पहले भी करीना ने अपने चिंटू अंकल की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें ऋषि कपूर के साथ करीना के पिता रणधीर कपूर नजर आए थे।



एक टिप्पणी भेजें