Jio, Vodafone और Airtel करने जा रहे है यह काम, यूजर्स को लगेगा झटका!


देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी 14 अप्रैल तक बढ़ा दी थी। फिर लॉकडाउन बढ़ने के बाद इसे भी तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। वहीं अब ये सुविधा ग्राहकों से वापस ले ली गई है।

केंद्र सरकार की तरफ से तीसरे लॉकडाउन में दी गई ढील के चलते कंपनियां ग्राहकों के प्लांस की वैलिडिटी नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है।वोडाफोन, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो की ओर से सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) के डायरेक्टर जनरल राजन मैथ्यूज ने कहा है कि टैरिफ प्लान्स पर अब वैलिडिटी नहीं बढ़ाई जाएगी उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन में राहत मिलने के बाद ग्राहक बाहर जाकर रिचार्ज करवा सकते हैं।

टेलीकॉम ऑपरेटर्स वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल द्वारा ग्राहकों को 10 रुपये तक का एक्सट्रा टॉकटाइम बिल्कुल फ्री दिया जा रहा था। इसके अलावा रिलायंस जियो भी 100 मिनट का फ्री टॉकटाइम अपने कस्टूमर्स को दे रहा था।

Post a Comment

और नया पुराने