वर्क फ्रोम होम के लिए ने लांच किया ये शानदार प्लान, जाने प्लान !


आजकल लॉक डाउन की वजह से टेलिकॉम कम्पनिया भी अपने टेरिफ प्लान में बदलाव करने लगी है। हाल ही में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए प्लान का ऐलान किया है। जियो ने 999 रुपए वाला त्रैमासिक प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 84 दिन की वैलिडिटी होगी। इस प्लान को वर्क फ्रोम होम करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

आपको बता दे की जिओ के इस प्लान में यूजर्स को बहुत ज्यादा डेटा मिलेगा। इसके तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 3जीबी डेटा के साथ कॉलिंग बेनेफिट्स मिलेंगे।अगर दिन में 3जीबी डेटा पूरा खत्म हो जाता है, तो उसके बाद डेटा की स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी।

इस नए प्लान में जियो से जियो और लैंडलाइन फ्री और अनलिमिटेड कॉल्स मिलेगी। प्लान के तहत जियो के अलावा किसी और नंबर पर कॉल करने के लिए 3000 एफयूपी मिनट मिलेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन के 100 एसएमएस भी मिलेंगे।जियो का 999 रुपए वाले इस प्लान में 84 दिन कि वैलिडिटी होगी। साथ ही जियो एप्स का फ्री सब्क्रिप्शन मिलेगा।

Post a Comment

और नया पुराने