वास्तु के अनुसार इन चीजों को जमीन पर रखने से घर में आती है दरिद्रता, जाने !


अक्सर हमारे दैनिक जिंदगी से जुडी हुई कुछ ऐसी बाते होती है जिनका सही तरिके से अनुपालन नहीं करने पर हमे नुकसान होने लगता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार, कुछ चीजों को जमीन पर रखने से मनुष्य को नर्क में जाना पड़ता है। जी दरअसल श्रीमद भगवत गीता के नवम स्कंद के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

# शालिग्राम शिला, शिवलिंग, शालिग्राम का जल, जी दरअसल यह सभी पूजनीय हैं। शालिग्राम शिला भगवान विष्णु का और शिवलिंग भगवान शिव का प्रतीक है। इसी के साथ धर्म ग्रंथों में शालिग्राम का जल भी पवित्र माना गया है इस कारण इनमें से किसी को भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

# शंख, दीप, यंत्र, फूल, तुलसीदल, जपमाला, कपूर, चंदन और पुष्पमाला। कहा जाता है इन सभी का उपयोग पूजा में या अन्य शुभ कामों में किया जाता है इस कारण इन्हें भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

# मोती, हीरा, माणिक्य और सोना बहुमूल्य रत्न व धातु हैं। इनका संबंध किसी न किसी ग्रह से है। इस कारण इन्हें सीधे जमीन पर रखना इनका अपमान ही होता है।

# सीप समुद्र से निकलने से के कारण देवी लक्ष्मी से संबंधित है इस कारण इसे भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

# यज्ञोपवित ब्राह्मण से संबंधित है इस कारण इसे भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने