आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर में सिर्फ 5 पर्सेंट पुरुष ही कॉन्डम का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा ज़्यादातर कॉन्डम लेटेक्स के बने होते हैं, लेकिन अगर किसी को लेटेक्स से एलर्जी है तो उसके लिए नॉन-लेटेक्स कॉन्डम भी मार्केट में मौजूद हैं। ये पॉलीयूरीथेन के बने होते हैं।
कुछ कॉन्डम पॉलीआइसोप्रीन के भी बने होते हैं. इसके अलावा लैंब स्किन (भेड़ के बच्चे की स्किन) के बने कॉन्डम भी होते हैं। इन्हें भेड़ के बच्चे की आंतों से बनाया जाता है।
कई लोग ऐसा मानते हैं कि यौन संबंधों के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल करने से दोगुना मज़ा मिलता है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। नैशनल सेक्स स्टडी के एक सर्वे के अनुसार, कपल्स द्वारा सेक्स के दौरान कॉन्डम का इस्तेमाल करने या न करने से उनके प्लेज़र पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।




एक टिप्पणी भेजें