लीवर रखे दुरुस्त
कच्चे आम का सेवन करने से लीवर मजबूत होता है। जिन लोगों को लीवर की परेशानी हो उन्हें कच्चा आम जरूर खाना चाहिए।
एसिडिटी में फायदेमंद
कच्चा आम खाने से पेट की कई समस्याएं दूर होती हैं। गर्मियों में अक्सर मसालेदार भोजन खाने के बाद पेट में एसिडिटी हो जाती है। ऐसे में खाने के साथ कच्चे आम का सेवन भी करें जिससे भोजन आसानी से पच जाएगा और पेट में गैस नहीं बनेगी।
लू से बचाव
गर्मियों में लू से बचाव के लिए कच्चे आम का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए कच्चे आम का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में शरीर में पानी की आपूर्ति के लिए भी कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
कच्चा आम रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए भी खाया जा सकता है। तमाम रोगों से लड़ने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
शुगर लेवल कम करने में मददगार
कच्चे आम के सेवन से शरीर में शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। वहीं इसका इस्तेमाल शरीर में आयरन की आपूर्ति के लिए भी किया जाता है।
पेट के रोगों के लिए
पेट संबंधी रोगों में कच्चा आम बेहद फायदेमंद होता है। वहीं इससे एसिडिटी की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। कच्चा आम आंतों में होने वाले संक्रमण को भी दूर करता है। अपच और कब्ज जैसी समस्या से निपटने के लिए भी कच्चे आम का सेवन काफी लाभकारी होता है।
उल्टी में
उल्टी आने और जी मचलाने की समस्या से निजात पाने के लिए कच्चे आम का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए काले नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करेंगे तो जल्दी लाभ मिलेगा।
रक्त प्रवाह
कच्चे आम में विटामिन-सी होता है जो रक्त कोशिकाओं को लचीला बनाती हैं इससे पूरे शरीर में खून का दौरा सही तरीके से चलता है।





एक टिप्पणी भेजें