हार्दिक पांड्या संग रोमांटिक हुईं नताशा स्टेनकोविक, सोशल मीडिया पर हुई वायरल


'बिग बाॅस' फेम नताशा स्टेनकोविक अपनी बोल्ड तस्वीरों के अलावा  मंगेतर और मशहूर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।


जब से इन दोनों ने सगाई की है तब से यह दोनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। लाॅकडाउन में नताशा मंगेतर संग खास समय बिता रही हैं।


हाल ही में नताशा ने हार्दिक संग अपनी रोमांटिक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह हार्दिक पांड्या के गाल पर किस करती हुई नजर आ रही हैं।


सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।


बता दें कि नताशा लॉकडाउन में हार्दिक पांड्या के साथ उनके घर में क्वारंटीन हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में नताश की सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा मिली। 

Post a Comment

और नया पुराने