चीन के एक स्टोर में महिला ने किया मास्‍टरबेट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


स्वीडन की फर्नीचर और घरेलू साजो सामान की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी आइकिया के चीन  स्थित एक मेगा स्‍टोर में एक महिला ने मास्‍टरबेट किया। इस शर्मनाक घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आइकिया ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अब चीन में अपनी स्टोरों पर और अधिक सावधानी बरतने के लिए सुरक्षा उपाय करेगा।

वायरल पोर्नोग्राफिक क्लिप में एक महिला आइकिया स्टोर में विभिन्न सोफे और बेड पर जाकर मास्‍टरबेट कर रही है। इस घटना से बेखबर दुकानदार पीछे चलता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि महिला ने ही अश्लील वीडियो बनाया है। इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। जिसकी लोग कड़ी आलोचना कर रहे है।

उधर, आइकिया ने भी पूरी घटना की निंदा की है और पुलिस में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि वीडियो कौन से आइकिया स्टोर का है, इसकी पुष्टी नहीं हो सकी है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह वीडियो दक्षिण चीन के गुआंगझाऊ प्रांत के स्‍टोर में शूट किया गया है।जबकि आरोपी महिला को कैंटोनीज बोलते हुए सुना जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि चीन में कई बार शॉपिंग मॉल के अंदर ऐसी घिनौनी हरकत कैमरे में कैद की गई है। साल 2016 में भी इसी तरह की एक घटना चीन स्थित आइकिया स्टोर में हुई थी। जबकि साल 2015 में जापानी कपड़े के ब्रांड स्टोर UNIQLO में दो लोग सेक्‍स करते पकड़े गए थे। पुलिस ने इस मामले में युवा जोड़े सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

Post a Comment

और नया पुराने