इन फोटोज में तारा बीच पर बिकिनी पहनकर अपने बेहद हॉट अंदाज में पोज करती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनकी ये फोटो खूब वायरल हो रही है और लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं।
तारा की इन फोटोज को बॉलीवुड फोटोग्राफर राहुल झंगियानी ने क्लिक किया है जिसमें उनका स्लिम और ट्रिम अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है।
राहुल ने भी तारा के इस फोटोशूट से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तारा की ये पिक्चर्स काफी लोगों को पसंद आई है और लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तारा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मरजावां' में नजर आईं थी। इस फिल्म के अलावा उन्होंने टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे के साथ करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था।





एक टिप्पणी भेजें