राजस्थान में फिर बढ़ा कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा, जयपुर में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित


प्रदेश में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को 202 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके अलावा जयपुर में 2 तथा पाली और अलवर में एक-एक मरीज की मौत दर्ज की गई। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 4 हजार 328 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं।


प्रदेश में बुधवार को जयपुर में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आए। पिछले कुछ दिनों से उदयपुर में काफी मरीज सामने आए। जयपुर और उदयपुर के अलावा जालोर, पाली में भी काफी संख्या में नए पॉजिटिव सामने आए हैं।


जानकारी के अनुसार जयपुर में 61, जालौर में 28, पाली में 27, उदयपुर में 33, धौलपुर में 3, जोधपुर में 8, कोटा में 5, राजसमंद में 5, सवाई माधोपुर में 6, अलवर में 1, बांसवाड़ा में 2, बाड़मेंर में 1, भरतपुर में 2, चूरू 3, दौसा में 1, डूंगरपूर में 2, नागौर में 2, सीकर में 1, सिरोही में 3, टोंक में 2, झुंझुनूं में 1 नागौर में 1 व कोरोना पॉजिटिव सामने आया है। इसके अलावा एक बीएसएफ का एक जवान पॉजिटिव आया है। दूसरे जिलों के तीन मरीज भी इसमें शामिल हैं।

Post a Comment

और नया पुराने