कोरोना वायरस की वजह से बीसीसीआई को आईपीएल 2020 को पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थागित करने का फैसला लिया गया था। लेकिन हाल ही में बड़े कोरोना वायरस के मामलो को देखते हुए अब इसे अनिश्चितकल तक के लिए स्थगित किया गया है।
हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के मुताबिक, बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन करने में विचार कर रही थी। हालांकि इन खबरों का बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने खंडन कर दिया है।उन्होंने कहा है कि फिलहाल कुछ तय नहीं है।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए अरुण धूमल ने कहा, ”हमने अभी तक कुछ भी प्लान नहीं किया है।हमने हम अभी आईपीएल के बारे में सोच नहीं सकते हैं। बहुत कुछ इस बात पर भी निर्भर करेगा कि क्या विदेशी खिलाड़ी यात्रा पाबंदियों और कई तरह के प्रोटोकॉल के बीच भारत आकर इस लीग में खेलना पसंद करेंगे।”
अरुण धूमल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, “इन खिलाड़ियों को विदेश से आने के बाद दो सप्ताह के लिए क्वारेंटाइन होना होगा।इन सब मामलों पर अभी स्थिति साफ नहीं है, ऐसे में बीसीसीआई कैसे अभी इस आयोजन के बारे में सोच सकता है। अभी तो मीडिया अटकलें लगा रहा है. स्थिति साफ होने के बाद ही बीसीसीआई मीटिंग कर इस बारे में कुछ सोचेगा।”



एक टिप्पणी भेजें