एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने सात अलग-अलग तरह से चेहरे को ढकने वाले मास्क पर रिसर्च की। इनमें मेडिकल मास्क और होममेड मास्क भी शामिल थे। शोधकर्ताओं का कहना ये भी कोरोना को रोकते हैं। शोधकर्ता डॉ. फेलिसिटी मेहनउेल के मुताबिक, चाहें घर के बने मास्क हों या सर्जिकल ये सभी सीधे तौर पर आने वाले वायरस को रोकने में सफल हैं।
शोधकर्ता का कहना है कि कुछ मास्क ऐसे होते हैं, जिसमें किनारों से तेजी से हवा अंदर आती है। जबकि सर्जिकल और टेस्टेड होममेड मास्क हवा के फ्लो को रोकता है। अगर मास्क में चारों तरफ से हवा जाने की जगह नहीं है तो यह सबसे सुरक्षित है।



एक टिप्पणी भेजें