वहीं राजधानी जयपुर में सीजन का सबसे अधिक तापमान 43.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। प्रदेश में शुकवार को 17 शहरों का पारा 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। गर्मी के चलते लोगों के हाल बेहाल नजर आए, कूलर पंखे भी लोागों को गर्मी से राहत नहीं दे सके। वहीं दूसरी ओर लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी छाते का सहारा लेते नजर आए।
25 मई को नौतपा शुरू हो जाएगा, जो 2 जून तक रहेगा। इसमें सूर्य की किरणें धरती पर सीधी पडने से गर्मी बढती है। इस दौरान गर्मीे के आधार पर मानसून में वर्षा का आंकलन किया जाता है। नौतपा के कारण गर्मी बढ़ने लगती है। इस दौरान तापमान बेहद उच्च होता है।
उत्तर भारत में गर्म हवाएं यानि लू चलने लगती है। नौतपा में नौ दिनों तक गर्मी अपने चरम पर होती है। ज्योतिषी मानते हैं कि नौतपा के सभी दिन तपें तो अच्छी बारिश का संकेत होता है। नौतपा का ज्योतिष के साथ पौराणिक महत्व भी है।




एक टिप्पणी भेजें