देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 60 हजार के करीब है। वहीं, 24 घंटे में 85 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 1982 हो गई है। राज्य में पिछले दो हफ्तों से हर दिनों से लगातार हर दिन दो हजार नए केस सामने आ रहे हैं।
दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में अब अब तक के 817 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 18 हजार 545 पर पहुंच गया। तीसरे नंबर पर 15 हजार से ज्यादा केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 938 और तीसरे नंबर पर दिल्ली की 303 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 136 लोगों की ही जान गई है।
फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 41 फीसदी यानी करीब 67 हजार 749 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 3.5 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।




एक टिप्पणी भेजें