Youtube जल्द ला रहा है TikTok जैसा फीचर 'Shorts', जानें इसके फीचर्स


टेक्नोलॉजी के इस जमाने में एक से बढ़कर एक फीचर्स देखने को मिल रहे है। और अब गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी YouTube अपने मोबाइल ऐप में TikTok जैसी सुविधा वाले एक खास फीचर पर काम कर रहा है। यू ट्यूब shorts के नाम से खास वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें यूजर्स को टिकटोक की तरह शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड करने की सुविधा मिलेगी।

9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक YouTube शॉर्ट्स के लिए Google के स्वामित्व वाली कंपनी YouTube के लाइसेंस प्राप्त म्यूजिक और सॉन्ग क्रिएट करने की अनुमति देगी। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है कि यूट्यूब इस वीडियो की कितना ड्यूरेशन रखेगा. TikTok पर 15 से 60 सेंकेड के वीडियो बनाए जाते हैं।

YouTube शॉर्ट्स एंड्रॉइड और iOS के लिए मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगा। YouTube का अभी तक डेस्कटॉप ऐप के लिए इसे जारी करने का कोई घोषणा नहीं की गई है। यूट्यूब शॉर्ट्स का मुकाबला टिकटोक से होगा।हालांकि यह पहला फीचर नहीं है जिसे YouTube शुरू कर रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने