बॉलीवुड स्टार के डोनेशन पर उर्वशी रौतेला ने कही ये दिल छू लेने वाली बात


देशभर में बढ़ रहे कोरोना के खिलाफ कई लोगो ने सहायता प्रदान की है और प्रधानमंत्री के राहत कोष में पैसे डोनेट कर इसके लिए सहायता की है। आपको बता दे की कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स भी मदद के लिए आगे आए हैं। शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, सोनाक्षी सिन्हा, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड सितारों ने पीएम केयर्स फंड में दान किया है।

हाल ही में बॉलीवुड सितारों द्वारा किए जा रहे इस नेक काम पर उर्वशी रौतेला ने बयान दिया है। बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू देते हुए उर्वशी रौतेला ने अक्षय कुमार और सलमान खान के डोनेशन पर बात की है। उन्होंने कहा है कि अक्षय कुमार ने काफी बड़ी रकम दान की है।

कोरोना वायरस देश में तो फैला ही है, साथ में सबसे ज्यादा हालात इटली के खराब हैं। सलमान खान ने 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने के लिए जो हाथ आगे बढ़ाया है, वह अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

उर्वशी रौतेला आगे कहती हैं कि अक्षय कुमार और सलमान खान दोनों ही रील लाइफ हीरोज़ के साथ रीयल लाइफ हीरोज़ हैं। रही बात कोरोना लॉकडाउन की तो मैं घर पर हूं और अपना अच्छी तरीके से ख्याल रख रही हूं।

Post a Comment

और नया पुराने