कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में दूरदर्शन पर रामानंद सागर की 'रामायण' प्रसारित की जा रही है। इस धार्मिक शो की टीआरपी पहले हफ्ते में टॉप पर पहुंच गई थी।वहीं सोशल मीडिया पर भी शो को लेकर दर्शकों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।आज हम आपको उस सीन के किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने के बाद कैकई का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना कई घंटों तक रोई थीं। यही नहीं रामानंद सागर भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
'रामायण' के इस सीन में असली भावुकता भरने के लिए कैकई यानी पद्मा खन्ना ने पूरी तैयारी कर ली थी।टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू में पद्मा ने इसका जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि ये 'रामायण' का कोप-भवन वाला सीन था, जिसे लेकर उन्होंने खूब प्रैक्टिस की थी सारी तैयारियां हो चुकी थीं। पद्मा भी कोप भवन के उस सीन को देने के लिए एकदम तैयार थीं।सभी को पता था कि ये एक बेहद इमोशनल सीन होने वाला है, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इसे करने के बाद पद्मा की क्या हालत होगी।
होता कुछ यूं है कि इस सीन में राजा दशरथ से कैकई बुरी तरह नाराज हो जाती हैं और कोप भवन में चली जाती हैं। ये सीन काफी इमोशनल था और इसे निभाने के लिए रियल भावुकता चाहिए थी। पद्मा इतनी बेहरीन एक्ट्रेस थीं कि सीन शुरू हुआ और उन्होंने सीन में जान डाल दी।वहीं शूटिंग पूरी हुई और कट बोले जाने के बाद भी पद्मा घंटों रोती रहीं।


एक टिप्पणी भेजें