गरुड़ पुराण के अनुसार मृत्यु के समय पास में हों ये तीन चीजे तो मिलता है स्वर्ग


धरती पर जिसने जन्म लिया है उसकी मौत निश्चित है। और हिन्दू धर्म ग्रंथो और शास्‍त्रों में यह बताया गया है क‌ि मृत्यु के समय ज‌िस व्यक्त‌ि के पास इन तीन चीजों में से एक भी चीज रहती है उन्हें यमदूत नर्क नहीं ले जाते हैं। इतना ही नहीं इनसे मृत्यु के समय शरीर से जब प्राण न‌िकलता है उस दौरान होने वाले कष्टों से भी मुक्त‌ि म‌िल जाती है।

तुलसी का पौधा या पत्ता -


पुराणों में तुलसी को भगवान व‌िष्‍णु की प्र‌िया के रूप में बताया गया है और यह भगवान व‌िष्‍णु के स‌िर पर शोभा पाती है। इनके पास होने से मुक्त‌ि की राह आसान हो जाती है। तुलसी का पौधा या तुलसी का पत्ता मृत्यु के समय स‌िर के पास होने पर यमदूत का भय नहीं रहता है।

गंगाजल -


मृत्यु के समय गंगाजल मुंह में हो और गंगा जल स‌िरहाने रहे तो नर्क जाकर यमदंड को नहीं भोगना पड़ता है क्योंक‌ि इस समय मुख में गंगाजल होने से व्यक्त‌ि का शरीर और मन शुद्ध एवं पव‌ित्र हो जाता है।

श्रीमद्भाग्वत गीता का पाठ -


श्रीमद्भाग्वत गीता का पाठ मृत्यु के समय सुनाने से आत्मा का शरीर से मोह दूर होता है और ब‌िना कष्ट के आत्मा शरीर का त्याग कर देती है और मुक्त‌ि की ओर बढ़ जाती है।

Post a Comment

और नया पुराने