मासिक चक्र के दौरान सेक्स करने से बॉडी में होते हैं ये ख़ास बदलाव, जानिए


एक लड़की के लिए पीरियड्स की प्रॉब्लम बहुत ही सेंसिटिव होती है जिसमे उसको कई सारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। और आपको बता दे की कुछ लोग पीरियड्स में भी सेक्स करते है। पीरियड्स में सेक्स के दौरान बॉडी में कुछ अजीब चेंजेस होते हैं....

अगर आम दिनों में सेक्स के दौरान आपको लुब्रिकेंशन की जरूरत होती है तो पीरियड्स में इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। वहां पहले से इतना सारा खून मौजूद है जो प्राइवेट पार्ट को हर वक्त गीला रखता है। लिहाजा पीरियड्स सेक्स बिना लुब्रिकेंट के भी बेहद स्मूथ होगा।

अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करती हैं तो आप महसूस करेंगी कि आपका पीरियड साइकल छोटा और हल्का हो जाएगा। इसकी वजह है इन्डॉर्फिन और प्रॉस्टाग्लैन्डिन जैसे हॉर्मोन्स का रिलीज होना।

पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स पड़ने पर कितनी तकलीफ होती है इस बात से तो वाकिफ होंगी ही। ऐसे में अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स करती हैं तो आपको क्रैम्प्स में राहत मिल सकती है। इसकी वजह यह है कि ऑर्गैज्म होने पर ब्रेन से इन्डॉर्फिन नाम का हॉर्मोन रिलीज होता है जिसे फील-गुड हॉर्मोन भी कहते हैं, लिहाजा जब यह हॉर्मोन रिलीज होता है तो क्रैम्प्स की इन्टेंसिटी कम हो जाती है।

अगर आपको लगता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर प्रेग्नेंसी का रिस्क पूरी तरह से खत्म हो जाता है तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। हालांकि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने पर गर्भधारण की संभावना कम जरूर हो जाती है लेकिन पूरी तरह से खत्म नहीं होती।

Post a Comment

और नया पुराने