डेब्यू फिल्म के पहले ही शूट में ही इस एक्ट्रेस को लेनी पड़ी थी गर्भनिरोधक दवाई


बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। राधिका ने बॉलीवुड में फिल्म फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू किया है।मुंबई मिरर को दिए इस इंटरव्यू में राधिका ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए बताया कि करियर के पहले शूट में राधिका को गर्भनिरोधक दवाई (कॉन्ट्रासेप्टिव पिल) लेनी पड़ी थी। राधिका ने कहा, "पहले ही शॉट में मुझे कॉन्ट्रासेप्टिव पिल खरीदनी थी।ये मजेदार था क्योंकि मेरे पेरेंट्स मुझे सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से मेरे पास आए थे।ऐसे में मेरे पापा को ये काफी अजीब लगा था।"


राधिका ने इसपर अपने पापा के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा, "पापा को लग रहा था कि अब वो उन लोगों को क्या बताएंगे जो मेरे शूट के बारे में उनसे पूछेंगे. मुझे लगा था कि शूटिंग के बाद सभी मेरे पहले शॉट की खूब तारीफें और सराहना करेंगे लेकिन उस समय ऐसे कुछ भी नहीं हुआ था।"


राधिका ने बताया कि डेब्यू के बारे में बताया कि उनका सपना था कि उनका डेब्यू बॉलीवुड में ग्रैंड लेवल पर होगा। हालांकि 'मर्द को दर्द नहीं होता' फिल्म करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बाद में उनका नजरिया काफी बदल गया है।राधिका ने कहा, "मर्द को दर्द नहीं होता' ने मेरा नजरिया बदल दिया और इसका श्रेय विसन सर (मर्द को दर्द नहीं होता के डायरेक्टर) और विशाल सर (पटाखा के डायरेक्टर) को जाता है।"

राधिका ने कहा, "राधिका का ऑडिशन मैंने मर्द को दर्द नहीं होता के शेड्यूल के तुरन्त बाद दिया था। दूसरे शेड्यूलल के बाद जब मैं गोवा में थी तब मुझे विशाल सर का फोन आया कि वो मुझसे अगले दिन मिलना चाहते हैं। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट भेजी। ऐसे में मैंने एयरपोर्ट पर ही रिहर्सल किया और सीधे उनके ऑफिस पहुंची।यहां उन्होंने ऑडिशन के बाद मुझसे सिर्फ दो चीजें कही- मोटोपा और टैन। जिसपर मैंने तुरन्त हां कर दिया था।"

Post a Comment

और नया पुराने