अक्सर कुछ स्टार इतने लम्बे है की उन्हें अपने पार्टनर के साथ फिल्म करने में बहुत ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाल ही में मिस यूनिवर्स सुस्मिता सेन ने खुद ही यह बताया कि फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ की शूटिंग के समय सलमान खान से ज्यादा हाइट होने के कारण शूटिंग में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनकी लम्बाई के कारण ही उनको बस कुछ ही फिल्में मिली।
पूजा बत्रा (5.9फीट) -
‘विरासत’ फिल्म से पूजा बत्रा चर्चा में आई थीं उन्होंने बताया था कि ज्यादा लम्बाई के कारण कोई हीरो उनके साथ काम करने को नहीं मानता था। उन्हें भी गिनी चुनी फिल्में ही मिल पाई।
शिल्पा शेट्टी (5.85फीट) -
शिल्पा शेट्टी को कभी भी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस का तमगा नहीं मिल सका और इसका कारण भी उनकी लम्बाई को माना जाता है।
सोनाली बेंद्रे (5.8फीट) -
सोनाली बेंद्रे शादी के बाद फिल्मों से दूर हो गई थीं लेकिन वो भी मानती हैं कि उनके लंबे कद और पतली कमर की वज़ह से उन्हें फिल्में नहीं मिलती थीं।
युक्ता मुखी (6.1फीट) -
मिस वर्ल्ड एक्ट्रेस युक्ता मुखी ने कुल 6 फिल्मों में ही काम किया है। लेकिन इसी कद ने उनके फिल्मी करियर फ्लॉप भी कर दिया।





एक टिप्पणी भेजें