कोरोना के डर से जनता को छोड़कर 20 पत्नियों के संग सेल्फ आइसोलेट हुए थाईलैंड के राजा


एक तरफ जहां सभी देश अपनी जनता को कोरोना वायरस से बचाने के लिए जद्दोजेहाद कर रहे है वही दूसरी तरफ थाईलैंड के विवादित राजा महा वाजिरालोंगकोर्न उर्फ राम दशम कोरोना वायरस से जूझ रही अपनी जनता को छोड़कर जर्मनी चले गए। इन्होंने जर्मनी में एक आलीशान होटल को अपना किला बनाया है और वे वहां अपने साथ 20 महिलाएं भी ले गए हैं जो होटल में बने हरम में रहेंगी।


वो अपने साथ कई नौकर भी ले गए हैं और वहीं कोरोना की आशंका के चलते उन्होंने अपने परिवार के लोगों को वापस भेज दिया। राजा महा ने कोरोना संकट को देखते हुए अपने सेवकों के साथ जर्मनी के अल्पाइन रिजॉर्ट में एक लग्जरी होटल में खुद को आइसोलेट किया है।


जानकारी के मुताबिक राजा ने होटल ग्रैंड सोन्नेबिचल को पूरा बुक कर लिया और इसके लिए उन्होंने बकायदा जिला परिषद से खास अनुमति ली है। राजा महा साल 2016 में अपने पिता की मौत के बाद राजगद्दी पर बैठे थे द वीक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 67 साल के राजा के सात उनके हरम (महल) में 20 महिलाएं और कई नौकर रहेंगे।

वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव को देखते हुए इलाके में होटलों और गेस्ट हाउस को बंद करने का आदेश दिया, हालांकि, जिला परिषद ने बताया कि चूंकि गेस्ट सिंगल है और एक ही समूह ने इसके लिए उन्हें इजाजत दी है। ऐसे कठिन समय में राजा महा इस तरह से अपने देश को छोड़कर चले गए जब देश की जनता इस महामारी के प्रकोप को झेल रही है।

यहां अब तक कोरोना संक्रमित 1245 मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि थाईलैंड के राजा फरवरी से अपने देश से बाहर हैं और राजगद्दी से पहले उन्होंने अपनी बॉडीगार्ड से चौथी शादी की थी। थाईलैंड में संक्रमित लोगों के लिए खास तैयारियां नहीं हुई हैं प्रशासन अपने स्तर पर जो कर सकता है उसे कर रहा है लेकिन इन सभी चीजों को मोनिटरेट करने के लिए यहां कोई भी नहीं है। अब यहां का मालिक ऊपरवाला ही है। 

Post a Comment

और नया पुराने