आईपीएल 2020 को लेकर अब तक की सबसे बड़ी खबर, जाने कब शुरू होगा...!


कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट ही नहीं बल्कि खेल के सभी प्रारूपों को रद्द व स्थगित कर दिया है। और कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल के शुरू होने पर भी सवालिया चिन्ह लगा दिया है। आईपीएल 2020 को 14 अप्रैल तक बीसीसीआई ने स्थगित कर दिया था। मगर 21 दिन के लॉकडाउन के चलते 14 अप्रैल से आईपीएल का शुरु होना नामुमकिन है।अब इस बीच एक अधिकारी ने बताया है कि 14 अप्रैल को एक फाइनल मीटिंग की जाएगी।


कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण भारत में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। 14 अप्रैल तक सभी को घरपर रहकर काम करने को कहा गया है।इसके चलते 14 अप्रैल से आईपीएल 2020 शुरु होना मुश्किल लग रहा है।


अधिकारी ने आईपीएल 2020 को लेकर आगे कहा,हमने आखिरी बैठक बीसीसीआई मुख्यालय पर की थी और इसके बाद अगली बैठक रद्द हो गई।इसलिए कोरोना वायरस को लेकर सरकार की नीति का पता लगाना जरूरी है।

21 दिन का लॉकडाउन एक बार खत्म हो जाए तो हमें इस पर स्थिति साफ हो जाएगी और हमें पता चल जाएगा कि कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए आगे क्या करना है।एक बार जब यह स्थिति साफ हो जाए तो हम बैठक करेंगे और आगे की राह के बारे में बात करेंगे।मालिक तभी मिल सकते हैं जब एक बार नई एडवाइजरी जारी हो जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने