दमदार फीचर्स के साथ HONOR X10 5जी स्मार्टफोन जल्द हो सकता है लॉन्च


अगर आप भी Honor का स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो यह खबर जरूर पढ़े। जी हां जल्द ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Honor का नया स्मार्टफोन Honor X10 5G जल्द बाजार में आने वाला है। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही ऑनर एक्स10 5जी को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यूजर्स को इस स्मार्टफोन में मिड रेंज प्रोसेसर, पंचहोल डिस्प्ले और 6 जीबी रैम का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी साझा नहीं की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की Honor X10 5G की संभावित स्पेसिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन में 6.63 इंच का फुल आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले देगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,400 पिक्सल होगा। इसके अलावा इस फोन में HiSilicon Kirin 820 चिपसेट और 6 जीबी रैम मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

यूजर्स को इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। हालांकि, अब तक अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी इस फोन में 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी दे सकती है।

ऑनर ने इससे पहले 20ई स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। इसके साथ ही ऑनर 20ई स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर किरीन 710एफ चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Post a Comment

और नया पुराने