लोपामुद्रा ने अपने फैंस से कहा कि उम्मीद करती हूं, आप सब भी अपने घरों पर हैं। इस समय का सही उपयोग करें।
लोपामुद्रा ने इस कोरोना दौर को देखते हुए अपने फैंस के साथ अपने एक फोटोशूट की तस्वीर को शेयर किया है। साथ ही फैंस से कहा है कि उम्मीद करती हूं आप सभी सुरक्षित है और अपना ख्याल रख रहें है।
इसी माहौल को देखते हुए लोपामुद्रा ने हर उस व्यक्ति का धन्यवाद किया है जो इस मुश्किल घड़ी में घरों से बाहर निकल कर देश के लिए काम कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर्स, नर्स, पुलिस शामिल हैं।
वो कहती हैं कि कोरोना वायरस जैसा भी रहा खुशी है कि पूरी दुनिया एक साथ मिलकर इस वायरस को खत्म करने में एकजुट हैं।





एक टिप्पणी भेजें