कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सहित कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। सभी अपने घरों में रह रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर दुनिया भर के लोग एक-दूसरे से कनेक्ट हो रहे हैं और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि डॉक्टर्स एक साथ मिलकर डांस कर रहे हैं। यह वीडियो अमेरिका का है।
इस वीडियो को हॉलीवुड के महान अभिनेता ह्यूज जैकमेन ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-ये न केवल सुपर हीरो हैं, बल्कि ये डांस भी कर सकते हैं। धन्यवाद drjcofthedc और उनकी टीम। इस वीडियो को अब तक 58 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 9 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 10 हजार लोगों ने वीडियो पर कमेंन्ट भी किए हैं, जिनमें उन्होंने डॉक्टर्स की खूब तारीफ की है।
इसके साथ ही drjcofthedc ने भी डांस के कई और वीडियोज भी शेयर किए हैं, जिनमें वे अपने सहयोगी के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके वीडियोज को भी लोगों ने खूब लाइक किया है। आपको बता दें कि इस वक्त अमेरिका में कोराना वायरस के सबसे अधिक मरीज हैं, जिनका इलाज युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें