आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 'नो बॉल' फेंकने वाले पांच गेंदबाज, लिस्ट में चार भारतीय


आईपीएल 2020 का मंच सज चूका है और आईपीएल में भी आपने देखा होगा कि गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाज इसमें हावी होते हैं। ऐसे में आप मैच के दौरान एक भी नो बॉल नहीं फेंक सकते। लेकिन फिर भी कुछ ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होनें आईपीएल में नो बॉल फेंकने के रिकॉर्ड्स बना रखे हैं। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही टॉप 5 गेंदबाजों के बारे में जानने वाले हैं।

एस. श्रीसंत -


श्रीसंत ने अपने आईपीएल करियर का पहला मुकाबला 2008 को खेला था जबकि आखरी मैच 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब के विरुद्ध खेला था। उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा बार नो बॉल डाली है, श्रीसंत ने अपने आईपीएल करियर में 44 मैच खेले थे, जिसमें वह 40 विकेट लेने में सफल रहे। इस बीच श्रीसंत ने सबसे ज्यादा 23 बार नो बॉल फेंकी थी। 

जसप्रीत बुमराह 


करियर की शुरुआत में बुमराह की एक बहुत बड़ी कमजोरी हुआ करती थी कि वो हर मैच में 1-2 नो बॉल जरूर फेंका करते थे। जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में भुगतना पड़ा था। बुमराह ने आईपीएल में 77 मुकाबले खेलते हुए 82 विकेट झटके हैं और साथ में 21 बार नो गेंद डाल चुके हैं।

अमित मिश्रा 


अमित मिश्रा आईपीएल में अब तक 3 टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। इस सीजन में वो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले हैं। अपने आईपीएल करियर के 147 मैचों में मिश्रा 157 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हासिल करने का कारनामा भी किया है। आपको बता दें, मिश्रा ने आईपीएल में कुल 20 बार नो बॉल फेंकी हैं।

लसिथ मलिंगा


मुंबई के लिए मलिंगा अब तक 122 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें मलिंगा ने 170 विकेट हासिल किये हैं।मलिंगा आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। लेकिन इसी के साथ मलिंगा ने आईपीएल में 129 वाइड गेंदें और 18 बार नो बॉल फेंकी है।

उमेश यादव


उमेश यादव नें अपना पहला आईपीएल मुकाबला 2010 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। अपने आईपीएल करियर में उमेश 119 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उमेश ने 119 विकेट अपने नाम किये हैं। जैसे की सब जानते हैं कि आईपीएल में उमेश की गेंदबाजी में बिल्कुल भी धार नहीं दिखाई देती। जिसके चलते इनकी जमकर पिटाई भी होती है। 119 मैचों में उमेश 18 नो बॉल और 98 बार वाइड गेंदें डाल चुके हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने