यह भारतीय महिला क्रिकेटर वनडे में बना सकती है दोहरा शतक


आस्ट्रेलिया में खेले गए टी 20 विश्वकप में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। और फाइनल में मेजबान आस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचकर देश का मान बढ़ाया था।


भारत के पुरुष क्रिकेटरों में, तो 3 बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरे शतक बनाए हुए हैं। हालांकि अब भी किसी महिला भारतीय क्रिकेटर के दोहरे शतक का इंतजार पूरा देश कर रहा है।


इसी बीच भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव से ट्विटर पर उनके एक प्रशंसक ने पूछा, कि भारतीय महिला टीम में से कौन 200 रन वनडे क्रिकेट में बना सकता हैं? इसका जवाब देते हुए पूनम यादव ने स्मृति मंधाना का नाम लिया लिया है। बता दें, कि स्मृति मंधाना आक्रमक अंदाज से बल्लेबाजी करती हैं। ऐसे में वह दोहरा शतक बनाने की काबिलियत रखती है।

Post a Comment

और नया पुराने