कोरोना वायरस की वजह से रेसलमेनिया भी दर्शको के बिना आयोजित की जाएगी। आपको बता दे की इसकी वजह से सभी खेल की लीग रद्द हो चुकी है। वैसे तो WWE के कुछ रेसलर्स जैसे रोमन रेंस, जॉन सीना और द बीस्ट फैंस के बीच में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। हाल ही में कंपनी के हील सुपरस्टार किंग कॉर्बिन ने कोरी ग्रेव्स द्वारा होस्ट किए जा रहे पॉडकास्ट शो 'After The Bell' में हिस्सा लिया और इस शो के अंदर उन्होंने रेसलिंग से सम्बंधित कई मुद्दों पर बात की।
किंग कॉर्बिन ने इस इंटरव्यू में बताया की उन्हें पूरा विश्वास है कि वह आने वाले समय में प्रो रेसलिंग फैंस के बीच में रोमन रेंस से भी ज्यादा लोकप्रिय होंगे और ऐसा होने के बाद वह कंपनी के नंबर 1 फेस सुपरस्टार बन जाएंगे। 2014 के जून में महीने द शील्ड टैग टीम के सभी सदस्य अलग हो गए थे और इसके बाद रोमन रेंस ने अपनी रेसलिंग स्किल्स की मदद से खुद को कंपनी का टॉप सिंगल सुपरस्टार बनाया। रोमन रेंस ने अबतक रेसलमेनिया पीपीवी के अंदर चार बार मेन इवेंट मैच में हिस्सा लिया है।
किंग कॉर्बिन ने भी पिछले 18 महीनों के अंदर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ कई मेन इवेंट मैच लड़े हैं। कॉर्बिन ने इन मेन रोस्टर के दोनों बड़े रेसलर्स के साथ बहुत अच्छा काम किया। इस वजह वह अब कंपनी के सबसे बड़े हील रेसलर्स में से एक बन गए हैं।किंग कॉर्बिन ने अपने इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया कि विंस मैकमैहन पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस को कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार( कंपनी का फेस) मानते हैं लेकिन उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है कि वह भी आने समय कंपनी के अदंर रोमन रेंस की तरह बड़े सुपरस्टार होंगे।
यदि कोई विंस मैकमैहन से बात करता है और उनसे कहता है कि उन्हें कंपनी में उनका का नंबर वन सुपरस्टार चाहिए तो वह (विंस) रोमन रेंस को कंपनी टॉप रेसलर बताएँगे। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वह कहाँ है।

एक टिप्पणी भेजें