बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने ‘कबीर सिंह’ और गुड न्यूज़ जैसी हिट फिल्म देकर बॉलीवुड में अपने कदम मजबूत कर लिए हैं। कियारा ने साल 2014 में फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत की थी । कियारा के पास अब कई सारे फिल्मों के अच्छे ऑफर हैं ।
हाल ही में कियारा ने बताया कि एक्ट्रेस बनने से पहले वो बच्चे संभालती थीं । बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कियारा ने कहा, ‘एक्टर बनने से पहले, मेरी पहली जॉब मेरी मां के प्री-स्कूल में लगी थी । मैं वहां सुबह 7 बजे पहुंचकर बच्चों की देखभाल किया करती थी ।’
‘मैंने बच्चों को संभालने के सभी काम किए हैं । मैं नर्सरी की कविताएं गाती थी, उन्हें अल्फाबेट्स और नंबर्स याद करवाती थी । यहां तक कि मैंने उनके डायरपर भी बदले हैं । मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं । किसी दिन मैं भी अपना बच्चा चाहूंगी क्योंकि मुझे लगता है कि यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास है ।’
बता दें कि कियारा को फिल्म ‘कबीर सिंह’ के लिए काफी तारीफें मिली थीं । इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था । इस फिल्म में उनकी कास्टिंग शाहिद कपूर के अपोजिट की गई थी । कियारा ने ‘फगली’ के बाद एमएस धोनी, मशीन, लस्ट स्टोरीज और कलंक में अपनी अदाकारी का परिचय दिया ।



एक टिप्पणी भेजें