कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल पूरा नहीं हो सकता लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कम से कम छोटा टूर्नामेंट हो जाए।
उन्होंने कहा, ‘अभी कोई समाचार नहीं है। शुरुआत में इसे स्थगित किया गया था। हालात तुरंत बदलने वाले नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल हो सकेगा। यह विश्व क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। उम्मीद करते हैं कि छोटे रूप में ही सही, इसका आयोजन हो सकेगा।’
यह पूछने पर कि अलग रहने पर वह किसे साथ में रखना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘रविचंद्रन अश्विन। मांकडिंग को एक साल हो गया लेकिन अभी भी इसके बारे में मुझे ट्वीट आते रहते



एक टिप्पणी भेजें