तस्वीरों में आशिका एक से बढ़कर एक योगासन करती दिखती हैं। इस बार आशिका ने रेड एंड ब्लैक कलर ड्रेस पहन कर योगा लुक शेयर किया है।
इन फोटोज को देख फैंस आशिका के योगा स्टाइल के दीवाने हो गए हैं। आशिका ही नहीं उनके हसबेंड भी योगा के ऐसे जबरदस्त पोज देने में माहिर हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि वह योगा में अपने पति की वजह से ही माहिर हुई हैं।
आशका गोराडिया ने कई सीरियल में काम किया है लेकिन एकता कपूर के शो’नागिन’ में उनके रोल को काफी पसंद किया गया, जिसके बाद से वह खूब सुर्खियों पर छाई रहीं।
आपको बता दें कि आशका गोराडिया नच बलिए का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने इस शो में ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल के साथ हिस्सा लिया था।





एक टिप्पणी भेजें