ब्रोकली और फूल गोभी का सेवन
हरी सब्जियां हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी होती है। यह आपको कैंसर जैसी बीमारी से भी बचा सकता है। इसी तरह ब्रोकली और फूलगोभी खाना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इन दोनों में ऐसे अणु पाएं जाते है। जो कि शरीर में डिटोक्सीफिकेशन एंजाइम को बढ़ाता है। जिससे कि कैंसर की कोशिकाओं नष्ट हो जाती है। इनका सेवन करने से आप मूत्राशय, पेट के कैंसर, लंग्स और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव हो जाता है।
लहसुन और प्याज
लहसुन और प्याज का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आमतौर पर इन दोनों का इस्तेमाल हर तरह के भोजन बनाने में किया जाता है। आपको बता दें कि लहसुन और प्याज में सल्फर के गुण पाएं जाते है। जो कि आपको ब्रेस्ट, लंग्स, प्रोस्टेट, बड़ी आंत, ट्यूमर के कैंसर की कोशिकाओं से निजात दिलाता है।
गाजर
गाजर खाने से भी आप कैंसर के विभिन्न प्रकार से बच सकते है। गाजर में भरपूर मात्रा में अल्फा और बीटा नामक कैरोटींस पाएं जाते है। जो कि कैंसर को खत्म करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से गर्भाशय, पेट, ब्रेस्ट और मूत्राशय का कैंसर नहीं होता है।
दाल और फलिया
दाल का सेवन रोजाना करना चाहिए। इसमें प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर और फोलेट पाया जाता है। जो कि आपको पैनक्रियाज कैंसर का खतरा ना के बराबर होता है। वहीं फलियों की बात करें तो इसमें प्रतिरोधी स्टार्च पाया जाता है। जो कि आपको बड़ी आंत के कैंसर से बचाता है।
एक टिप्पणी भेजें