बता दें कि साबरमती आश्रम से ही महात्मा गांधी ने भारत के अहिंसक स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया था। साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी और उनकी पत्नी कस्तूरबा एक साथ रहे थे। बता दें कि साबरमती आश्रम 20वीं सदी की शुरुआत में बना। आश्रम में अब एक गांधी स्मारक संग्रहालय और एक कमरे में गांधी का चरखा और मेज रखी है। गांधीवादी विचारधारा के लोगों के लिए यह स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है।
उल्लेखनीय है कि डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप आज भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। साबरमती आश्रम के बाद ट्रंप का रोड शो मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना होगा। यहां 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम को संबोधित करते के बाद वह लंच करेंगे और फिर ताजमहल देखने के लिए आगरा रवाना हो जाएंगे। वहां से वह देर शाम दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। दिल्ली से ही अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयरफोर्स वन अमेरिका के लिए रवाना हो जाएगा।



एक टिप्पणी भेजें