ब्लैक वेस्ट, पैंट और शूज में एली के लुक ने दर्शकों को फिल्म 'टॉम्ब रेडर' की याद दिला दी। वहीं अब एली अवराम का एक नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
एली इस शूट में काफी बिंदास अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने यहां ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ है, उनका यह लुक काफी अतरंगी नजर आ रहा है।
शूट में एली ने सिगरेट के कश लगाते हुए भी पोज दिए हैं। एली के फैंस अब उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
बॉलीवुड में काम की बात करें, तो एली फिलहाल मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'मलंग' की सफलता का जश्न मना रही हैं।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 50 करोड़ से अधिक की कमाई की है।






एक टिप्पणी भेजें