हरे मटर के दाने फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। शरीर को ऊर्जा प्राप्त करने और पाचन तंत्र को सही तरीके से काम करने के लिए फाइबर की ज़रूरत होती है। हरी मटर के सेवन से डायटरी फाइबर की डेली ज़रूरत पूरी होती है। इससे, पेट भरे होने का अहसास होता है और संतुष्टि भी दिलाता है।
प्रेगनेट महिला और उसके बच्चे के पोषण में मदद करती है हरी मटर। इसे प्रेगनेंसी के दौरान एक अच्छा फूड माना जाता है। पचने में आसान होने के कारण प्रेगनेंट महिलाओं को गैस, ब्लोटिंग जैसी परेशानियां नहीं होतीं। साथ ही, यह अपने स्वाद और महक की वजह से मूड बूस्टर जैसा काम भी करता है।
यह एक और फायदा है मटर खाने का , जिसके चलते डायटिशन हरी मटर के दाने डायट में शामिल करने की सलाह देते हैं। जी हां, हरी मटर खाने से दिल की सेहत सुधरती है। दरअसल, हरी मटर में पौटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम जैसे तत्व होते हैं। ये सभी तत्व कार्डियोवैस्क्युलर हेल्थ इम्प्रूव करता है। इस तरह यह हार्ट को हेल्दी रखता है।




एक टिप्पणी भेजें