1. स्वस्थ रहने के लिए रोज 1 घंटा व्यायाम जरूर करें। ऐसा करने से आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों से फायदा मिलेगा। आप चाहे तो वृक्षासन, ताड़ासन, नौकासन आदि कुछ आसान से आसन को भी कर सकती है।
2. दिनभर तरोताजा फील करने के लिए चाय की जगह 2 कप ग्रीन टी का सेवन करें। यह आपका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में मदद करेगी।
3. अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकाल कर 3 मिनट के लिए खुल कर हंसे। ऐसा करने से आपकी थकान कम होगी साथ ही आपको काम करने में जोश मिलेगा।
4. अगर आप घंटों कम्यूटर के सामने बैठकर काम करते है तो बीच-बीच में 4 छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें। आप थोड़ी देर बाहर का एक चक्कर लगा सकते है। ताकि आपकी बॉडी और आंखों को आराम मिले।
5. पेट भर खाने की जगह दिन में 5 बार छोटे-छोटे मिल लें। इससे बॉडी में एनर्जी मिलेंगी। साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा।
6. सुबह 6 बजे उठने की आदत डालें। इसके लिए अपने सोने का टाइम निश्चित करें ताकि आप समय पर सो और जाग सके।
7. सुबह 7 बजे ब्रेकफास्ट करें। आप इसमें ओट्स, फल, दूध आदि पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
8. अगर आपको कम पानी पीने की आदत है तो अपनी इस आदत को जल्दी से सुधार लें। रोजाना 8 गिलास पानी जरूर पीए। ताकि आप हैल्दी लाइफ बीता सके।



एक टिप्पणी भेजें