रिसर्च की माने तो एक व्यक्ति को अपने पार्टनर को एक दिन में कम से कम 3 बार गले लगाना चाहिए। वहीं अपने पार्टनर को एक महीने में 2 बार रोमांटिक अंदाज में बाहर खाने के लिए लेकर जाना चाहिए। अगर आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी ये तरीके अपनाएंगे तो आपका पार्टनर हमेशा खुश रहेगा और शादीशुदा जिंदगी अच्छा बीतेगा। बता दें कि शोधकर्ताओं ने इस सर्वे में करीब 3 हजार शादीशुदा लोगों को शामिल किया गया। उन सभी लोगों की उम्र 31 साल से लेकर 32 साल के बीच में थी और सभी लोगों की शादी हुए करीब 2 से 3 साल हुए थे।
दरअसल, सेक्स करने से हमारे शरीर में कई ऐसे कैमिकल पैदा होते हैं जो केवल उसी समय के जनरेट होते हैं। वहीं किस करने से और अपने पार्टनर को गले लगाने से आपके साथी को एक अलग ही तरह की खुशी मिलती है जो आपके जीवन में नई उंमग लाती है। रिसर्च का दावा है कि अगर आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ इस तरह जीवन व्यतीत करते हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में कोई तनाव नहीं आएगा और शरीर भी स्वस्थय रहेगा।



एक टिप्पणी भेजें