फिल्मों में अपने दमदार किरदास के साथ एक्ट्रेस अपने बोल्ड लुक के लिए भी बखूबी जानी जाती है। सोशल मीडिया पर डियाना अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस द्वारा खूब लाइक किया जाता है।
डियाना उप्पल का जन्म 30 जनवरी 1989 में इंग्लैंड में हुआ। एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमाने से पहले डियाना मिस इंडिया यूके 2012 की ब्यूटी पेजेंट हासिल कर चुकी हैं।
एक्ट्रेस ने कई पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम किया। जिसमें से बिल्लो नाच, भाग जॉनी, ये है इंडिया और सरदारजी जैसी फिल्में काफी सुपरहिट रहीं।
साल 2017 में आई फिल्म हार्ड कौर से डियाना ने काफी सुर्खियां बटोरीं। फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को खूब पसंद किया गया।
एक्ट्रेस की ये फिल्म पंजाब में महिला सशक्तिकरण पर आधारित थी। बता दें एक्ट्रेस टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीज़न 5 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। फेमस हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी डियाना इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।






एक टिप्पणी भेजें