वहीं, ऑनलाइन आधार अपडेट कराने में थोड़ा समय लगता है। तो दूसरी तरफ लोग सरकारी दफ्तर जाकर आधार में नाम और पता ठीक करवाते हैं। लेकिन इसके लिए पहले अपाइंटमेंट लेना जरूरी होता है। आज हम आपको ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने का तरीका बताएंगे, जिसमें आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो आइए जानते हैं कैसे बुक करें आधार कार्ड अपडेट के लिए अपाइंटमेंट...
ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको बुक एन अपाइंटमेंट का एक विकल्प दिखाई देगा, जिसपर टैप करना होगा।
इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चुनना होगा। शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें तीन विकल्प होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। इनमें से आप अपने अनुसार किसी भी एक विकल्प चुन सकते हैं।
उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी।



एक टिप्पणी भेजें