एक्ट्रेस प्रनुतन बहल ने किलर अंदाज में करवाया फोटोशूट, देखें तस्वीरें


फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस प्रनुतन बहल का लुक इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को इम्प्रेस कर रही हैं।


एक्ट्रेस की तस्वीरें देख फैंस उन्हें खूब लाइक करते हैं। हाल ही में एक बार फिर प्रनुतन ने अपने बोल्ड अवतार की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। ड्रेस के क्रॉप टॉप की नेट स्लीव्स उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रही हैं।


ये पहली बार नहीं है जब प्रनुतन ने बोल्ड लुक की तस्वीर शेयर की हो। इससे  पहले भी एक्ट्रेस अपने हॉट अंदाज से फैंस को इम्प्रेस करती रहती हैं।


काम की बात करें तो एक्ट्रेस ने साल 2019 में नितिन कक्कड़ की फिल्म 'नोटबुक' से बॉलीवुड में एंट्री ली। फिल्म में एक्ट्रेस ज़हीर इकबाल के साथ नजर आईं।


इसके अलावा इन दिनों प्रनुतन सतराम रमानी की फिल्म 'हेल्मेट' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपारशक्ति खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

Post a Comment

और नया पुराने