प्रत्येक रविवार, एकादशी और सूर्य व चंद्र ग्रहण के समय तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में और सूर्य छिपने के बाद तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है। साथ ही जो व्यक्ति वीरवार के दिन तुलसी के पौधे में कच्चा दूध डालता है और रविवार को छोड़कर प्रतिदिन शाम को घी का दीपक जलाता है, उसके घर में सदा लक्ष्मी जी का वास रहता है।
इसके अलावा घर में कभी भी सूखा तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। ऐसे पौधे को कुएं या किसी पवित्र स्थान पर बहा देना चाहिए और नया पौधा लगाना चाहिए।



एक टिप्पणी भेजें