कम ना हो रोमांस
आपको अपने पार्टनर से प्यार है और इसीलिए आप उनके साथ हैं, लेकिन इतना ही काफी नहीं है। बल्कि अपने रिश्ते की ताज़गी बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। रोज़मर्रा की ज़िंदगी धीरे-धीरे बोरिंग होने लगती है और आपके रिश्ते की सरगर्मी भी कम हो जाती है। इसीलिए लिए ज़रूरी है कि आप कुछ ऐसा करते रहें जिससे आप एक बार फिर एक दूसरे के प्यार में पड़ जाएं।
करते रहें आंखों से बातचीत
एक दूसरे के बीच ज्यादा प्यार बढ़ाने का सबसे आसान और सरल तरीका ये है कि आप एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से निहारें। जितनी बार संभव हो उतनी बार अपने पार्टनर की आंखों में आंखे डालकर देखने की कोशिश करें। अपनी नजरों के जरिए उन्हें एहसास दिलाने की कोशिश करें कि आपके दिल में क्या है।
मिनी हनीमून ट्रिप्स करें प्लान
आपके रिश्तों में ज्यादा तनाव पैदा हो गया है, तो उससे निपटने का सबसे बेहतर तरीका ये है कि आप कुछ समय के लिए ब्रेक ले लें। थोड़े समय दूर रहने पर आपके बीच तनाव कम होगा और कुछ समय बाद आप अपने रिश्ते को एक नई ऊर्जा के साथ दोबारा शुरु कर सकते हैं।
देते रहें तोहफे
वैलेंटाइन डे और बर्थडे के अलावा भी अपने पार्टनर को गिफ्ट देना ना भूले। आप उन्हें बिना किसी कारण के भी गिफ्ट दे सकते हैं, इससे जाहिर होता है कि आप अपने रिश्तों की परवाह करते हैं। इससे आपके पार्टनर का मूड अच्छा रहेगा और वह महसूस करेगा कि आप उन्हें काफी अहमियत देते हैं।





एक टिप्पणी भेजें