डार्क चॉकलेट
फ्री-रैडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन अच्छा और फायदेमंद माना जाता है। इसे, मेल फर्टिलिटी की समस्या से राहत के लिए भी खाया जा सकता है। इसमें, कुछ विशेष प्रकार के अमिनो एसिड्स होते हैं। जो, स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं। इससे, सीमेन की मात्रा भी बढ़ती है। तो, वहीं डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी मेल फर्टिलिटी को ट्रिगर करने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स जैसे स्ट्रेस, लो-इम्यूनिटी वगैरह से सुरक्षा प्रदान करती हैं।
केला
इन मीठे फलों में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम्स होते हैं। जो मेल लिबिडो बढ़ाते हैं। ये सेक्स हार्मोन्स के स्तर को संतुलित बनाते हैं। इनमें, विटामिन सी, ए और विटामिन बी1 की मात्रा अधिक होती है। जो, स्पर्म के उत्पादन के लिए शरीर की क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं।
जिंनसेंग
इन जड़ों को भारतीय और चीनी चिकित्सा पद्धतियों में फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि जिनसेंग से बनी चाय या इसके जड़ों से बने पाउडर के सेवन से टेस्टोरोन लेवल बढ़ता है। इसके, सेवन से जेनाइटल एरिया में रक्त का संचार भी बेहतर होता है। जिससे, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानियां महसूस नहीं होती।




एक टिप्पणी भेजें