सोशल मीडिया पर सोफी अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। सोफी चौधरी का जन्म 8 फरवरी 1982 को लंदन में हुआ था।
एक्ट्रेस ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से अपनी पढ़ाई पूरी की है। सोफी ने अपने करियर की शुरूआत बैकअप सिंगर के रूप में की थी।
साल 2003 में उनका पहली एल्बम 'सोफी ऐंड डॉक्टर लव' रिलीज हुआ। जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने एक से एक सुपरहिट एल्बम रिलीज किए।
फिल्मी करियर की बात करें तो इनकी पहली फिल्म शादी नंबर 1 थी, जिसमें वो एक्टर संजय दत्त के साथ अहम किरदार में नजर आईं थी। फिल्म पर्दे पर सुपरहिट साबित हुईं।
इसके बाद एक्ट्रेस ने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'हे बेबी', 'किडनैप', 'आ देखें ज़रा', 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' जैसी फिल्मों में काम किया।
फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2014 में सोफी 'झलक दिखला जा' सीजन 7 में और इसी साल 'बिग बॉस' सीजन 8 में नजर आईं।







एक टिप्पणी भेजें