1. भारतीय नेशनल सेंटर फ़ॉर डिज़ीज़ कंट्रोल के मुताबिक़ यह वायरस मर्स और सार्स वायरस की तरह जानवरों से ही आया है। माना जा रहा है कि पिछले साल किसी के सीफूड खाने से यह बीमारी इंसानों में फैल रही है।
2. ये एक RNA वायरस है। जो कोशिकाओं में मिलकर वायरस को तेजी से फैलाने का काम करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है।
3. WHO के मुताबिक कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्ति के खांसने, छींकने या उससे हाथ मिलाने पर इसका संक्रमण आप तक पहुंच सकता है।
4. कोरोना वायरस से ग्रसित होने पर नाक बहना, खांसी, गले में खराश, कभी-कभी सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
5. वायरस ने अगर शरीर पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली हो तो ये गंभीर रोग का कारण बन सकते हैं। इससे निमोनिया, फेफड़ों में सूजन और अस्थमा की शिकायत का भी खतरा हो सकता है।
7. डॉक्टरों के मुताबिक कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग, बुजुर्ग और बच्चों में कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता है।
8. कोरोना वायरस से छुटकारा पाने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बनी है। ऐसे में प्रारंभिक बचाव ही आपके काम आ सकता है।
9. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कुछ टिप्स दिए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गाइडलाइन्स के तहत लोगों को अपनी आंख, नाक और मुंह को अच्छे से धोना चाहिए।
10. यह वायरस हाथ मिलाने से भी फैलता है, इसलिए हाथों को भी धोएं। अगर आप भीड़-भाड़ वाले इलाके में जा रहे हैं तो मास्क पहनकर जाएं।





एक टिप्पणी भेजें