वृषभ राशिफल : आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। माता का स्वास्थ्य ठीक न रहने से चिंता बढ़ेगी। आज धनलाभ के योग बनते हैं। विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन राशिफल : आपकी लापरवाही से रोग तथा कष्ट का भय बना रहेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना बनती है। पुराने विवाद सक्रिय हो सकते हैं। आज गरीबों को फल दान में दें।
कर्क राशिफल : आपके कार्यों में आये अवरोध से परेशान होंगे। आज धैर्य ही काम आएगा। आर्थिक निवेश में लाभ की संभावना कम है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। उधार लेन-देन से आज बच कर रहें।
सिंह राशिफल : आपकी सही रणनीति से शत्रु परास्त होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। सही मार्गदर्शन से आर्थिक लाभ बढ़ेगा। मेहमानों का आगमन संभव है। शुभ रंग पीला।
कन्या राशिफल : आज समाज में मान तथा यश में वृद्धि के योग बन रहे हैं। शत्रु भय रहेगा। प्रियजन असंतुष्ट रहेंगे। मांगलिक आयोजन में धन लगेगा। संतों का आशीर्वाद मिलेगा। शुभ रंग सिलेटी।
तुला राशिफल : समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं। निवास स्थान पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा। पुराने रोग उभरने की संभावना है, सतर्क रहें। शुभ रंग गुलाबी।
वृश्चिक राशिफल : अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बनते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।
धनु राशिफल : दिन की सार्थकता को समझें और अपने उदेश्य के प्रति कार्य करें। व्यावसायिक कार्य में लाभ के अवसर बनते हैं। निजी संबंधों में धैर्य की आवश्यकता है। आप कमजोर दिल के हैं।
मकर राशिफल : लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे। धनलाभ के योग है। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवहार कुशलता बनने की आवश्यकता है।
कुंभ राशिफल : आज निजी खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यसिद्धि न होने से चिड़चिड़ापन होगा। निराशा का सामना करना पड़ सकता है। विवादों से दूर रहें। कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
मीन राशिफल : आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है। दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। राजनीति में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यपारिक शत्रु परास्त होंगे। नए अनुबंधों से कीर्ति बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें